{"_id":"68ee8cb6a3b61de8ad0c991c","slug":"training-given-to-personnel-on-digital-reporting-system-hardoi-news-c-213-1-hra1004-138849-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली का कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली का कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो-05- कार्यालय में कार्यशाला में बोलते सीएमओ भवनाथ पांडेय। स्रोत: विभाग
हरदोई। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल प्रक्रिया पर काम शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत जिले भर में सीएचसी पर सभी आवश्यक जांचे शुरू कराने के साथ ही रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएगी। ऑनलाइन रिपोर्टिंग को लेकर ही कार्यदायी संस्था की तरफ से कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय स्थित सीएमओ कार्यालय पर शुरू हुई ओरिएंटेशन और स्किल ट्रेनिंग कार्यशाला में मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और डिजिटल बनाया जा रहा है। सभी आवश्यक पैथोलॉजी जांचें अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही हो सकेंगी। साथ ही मरीजों को जांच रिपोर्ट भी सीधे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप या एसएमएस से प्राप्त हो जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
कार्यदायी संस्था पीओ सिटी सर्विसेज के रीजनल मैनेजर अजय तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए चिकित्सा अधीक्षकों, लैब टेक्नीशियनों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को जानकारी दी। डेमो देकर डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को समझाया और कर्मियों को बताया कि कैसे रिपोर्ट ऑनलाइन तैयार कर उसे मोबाइल पर भेजा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. एसएन मिश्रा, कौशिक सहगल, मयंक पांथरी, अभिषेक पांडेय, असद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।