{"_id":"ed704b7738d0501231c95d3d06a92275","slug":"trainee-teachers-also-tried-luck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु टीचरों ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु टीचरों ने आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु टीचरों की दो दिवसीय परीक्षा पांच परीक्षा
विज्ञापन
केंद्रों पर संपन्न हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों का डीआईओएस और बीएसए
ने निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर दो प्रशिक्षु
टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होगी।
ज्ञात हो कि प्रशिक्षु टीचरों की परीक्षा के दूसरे दिन आर्य कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर दो प्रशिक्षु टीचर अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्र जीजीआईसी और वेणी माधव का निरीक्षण किया। जिन्हें परीक्षा शांतिपूर्वक होते मिली।
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने परीक्षा केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज और आरआर इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्हें परीक्षा विधिवत संचालित होते मिली। परीक्षा प्रभारी डायट प्रवक्ता गायत्री देवी ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद प्रशिक्षु टीचरों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
इसके लिए एनसीआरटी से वार्ता कर प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। उधर, प्रशिक्षु टीचरों की परीक्षा के लिए आए प्रश्न पत्र ऐसे थे कि उनको हल करने में प्रशिक्षु टीचरों को पचास मिनट से अधिक का समय नहीं लगा। प्रशिक्षु टीचरों ने बताया कि परीक्षा के नाम पर खानापूरी थी। ऐसा कोई प्रश्न नहीं था, जिसमें माथा पच्ची करनी पड़ी हो। सारे सेमेस्टर के प्रश्न आसान थे।