फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train coaches full ahead of summer vacations, general class seats overcrowded

Hardoi News: गर्मी की छुट्टियों से पहले फुल हुए ट्रेनों के डिब्बे, जनरल में भारी भीड़

Sat, 11 Apr 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Train coaches full ahead of summer vacations, general class seats overcrowded
फोटो-43-स्कूल चलो अ​भियान की जागरुकता रैली में शामिल बच्चे और अध्यापक। संवाद
हरदोई। गर्मी की छुट्टियों भले ही अभी न हुई हों लेकिन ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव दिखाई देने लगा है। सहालगों के सीज़न और आने वाली छुट्टियों की वजह से लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी है। इस वजह से ट्रेन के डिब्बों में पैर रखने भर की जगह नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि नियमित ट्रेनों में या तो वेटिंग लिस्ट 150 के पार है या फिर कई में नो-रूम हो चुका है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




रेलवे आरक्षण काउंटर पर सुबह आठ बजे से जैसे ही बुकिंग शुरू होती है लोग तुरंत टिकट कराने में जुट जाते हैं। कुछ ही घंटों में 60 दिन बाद वाली चलने वाली ट्रेन में भी अधिकांश सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को वेटिंग का टिकट लेना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि वह शुरुआती वेटिंग के सहारे टिकट ले रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा की तिथि तक उनका टिकट कन्फर्म हो जाएगा। हालांकि बढ़ती मांग के चलते वेटिंग क्लियर होना भी अनिश्चित बना हुआ है। यात्रियों की मांग पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं और स्पेशल ट्रेनों भी चलाई जा रही हैं लेकिन यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

नियमित ट्रेन अवध असम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के स्लीपर में 150 की वेटिंग चल रही है। वहीं कई में नो रूम भी है। स्थिति यह है कि रिजर्वेशन न मिलने के कारण जनरल कोचों पर दबाव कई गुना बढ़ गया है। डिब्बे में घुसने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक आम बात हो गई है। ऐसे में गर्मी और उसस के बीच पंखे फेल होने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed