{"_id":"6776d1fa9e10b188410aaeaa","slug":"traders-should-cooperate-in-getting-rid-of-traffic-jam-hardoi-news-c-213-1-hra1005-124836-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जाम से निजात दिलाने में व्यापारी करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जाम से निजात दिलाने में व्यापारी करें सहयोग
Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने में व्यापारी करें सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। महुआटोला के एक मैरिज लाॅन में आयोजित उद्योग व्यापार संगठन की बैठक मे शाहाबाद सीओ अनुज मिश्रा ने कहा कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों को भी सहयोग करना होगा।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जाम की वजह से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके निदान के लिए इसमे व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। व्यापारी अपनी दुकान के बाहर सामान न लगाएं तो जाम से निजात मिल सकती है। सीओ ने कहा नगर के हर चौराहे व तिराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगना जरूरी है। व्यापारियों के सहयोग से ही यह संभव है। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा व सहायता करना पुलिस का दायित्व है। अपराधियो के साथ कोई रियायत नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राणा गुप्ता, सुनील गुप्ता व महामंत्री संदीप गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष रस्तोगी, दिनेश कुमार, नीरज नरूला, अनिल राठौर, पियूष गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।