फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traders says we didnt give shops for strong room

दुकानें खाली करने पहुंचे अफसर से व्यापारियों की नोकझोक

Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
traders says we didnt give shops for strong room
नवी न गल्ला मंडी में व्यापार भवन से व्यापारियों को संबोधित करते अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता - फोटो : HARDOI
हरदोई। विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए नवीन गल्ला मंडी पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से व्यापारियों की नोंकझोंक हो गई। व्यापारी बिना वैकल्पिक व्यवस्था के स्ट्रांग रूम बनाए जाने के लिए दुकानें खाली करने को राजी नहीं थे। फिलहाल अधिकारी दुकानें खाली करने की चेतावनी देकर लौट गए, लेकिन व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था न की गई तो शनिवार से दुकानों की अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा व विधान सभा चुनाव के दौरान नवीन मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम मशीनों को रखा जाता है। मंडी में मतों की गणना भी होती है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने मंडी परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एडीएम वंदना त्रिवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार और सीओ सिटी विकास जायसवाल दलबल के साथ मंडी पहुंचे व चुनाव का हवाला देकर व्यापारियों से दुकानें व परिसर खाली करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर कुछ व्यापारियों ने कहा कि उनके लिए जगह की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनका व्यापार प्रभावित न हो। इस पर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। व्यापारियों ने अधिकारियों पर धमकाने का भी आरोप लगाया। व्यापारियों ने परिसर में लगे घंटे को बजाकर अन्य दुकानदारों को भी एकत्र कर लिया। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए। उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला स्थल के अध्यक्ष मंडी राजकुमार गुप्ता लकी व महामंत्री संजय गुप्ता का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी मंडी के व्यापारी दुकानें नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों की बढ़ती संख्या से भी नाराजगी
व्यापारियों का कहना है मंडी दो फेज में हैं। कुछ समय पूर्व तक सिर्फ एक फेज की 10 दुकानों में स्ट्रांग रूम बनाया जाता था। इसके बाद संख्या बढ़ते हुए 25 से 40 हुई और इस बार 45 दुकानों को स्ट्रांग रूम के लिए खाली कराया जा रहा है। धान खरीद का सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यापारियों के दुकानें खाली करने पर उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। अगर प्रशासन दुकानों के लिए वैकल्पिक स्थान देता है तो व्यापार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके लिए संगठन की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।

व्यापारियों के आरोप निराधार हैं। स्ट्रांग रूम के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी है, लेकिन कुछ दुकानदार तैयार नहीं हैं।उनकी वजह से ही व्यवस्था बिगड़ रही है। शुक्रवार को जब वे मंडी पहुंची, तो सड़क पर धान फैला था। इससे यातायात अवरुद्ध हो रहा था। उन्होंने वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई की बात कही तो व्यापारी एकजुट हो गए। - वंदना त्रिवेदी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed