{"_id":"65f351c0de679845950e061b","slug":"traders-asked-for-time-off-when-bulldozer-ran-in-market-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111972-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मंडी में बुलडोजर चला तो व्यापारियाें ने मांगी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मंडी में बुलडोजर चला तो व्यापारियाें ने मांगी मोहलत
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थल देखने नवीन गल्ला मंडी परिसर पहुंचे डीएम का पारा अतिक्रमण देखकर चढ़ गया। डीएम ने मंडी सचिव से गहरी नाराजगी जताई और नगर मजिस्ट्रेट को तत्काल ही अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। आनन-फानन ही बुलडोजर और जेसीबी मौके पर पहुंच गई और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया। नवीन गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष के लिखित आश्वासन पर कार्रवाई रुकी। शुक्रवार शाम तक अतिक्रमण हटवाने का भरोसा अध्यक्ष ने दिलाया है।
लोकसभा चुनाव में कार्मिकों के प्रशिक्षण से लेकर स्ट्रांग रूम बनाए जाने और मतगणना कराए जाने के लिए मंडी परिसर में ही इंतजाम किए जाते हैं। इन्हीं इंतजामों को देखने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम एमपी सिंह, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह मंडी परिसर पहुंचीं। यहां डीएम को हर तरफ अतिक्रमण नजर आया, तो उन्होंने नाराजगी जताई।
नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को निर्देश दिए कि तत्काल अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा दें। डीएम के जाते ही नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, तो नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। व्यापारी नेता मंडी सचिव अजय सिंह से मिले और अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार शाम तक का समय मांगा। इस पर उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद शुक्रवार शाम तक का समय अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को दिया गया है। अतिक्रमण न हटने पर शनिवार से प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
दुकानें ढाई सौ और लाइसेंस एक हजार
मंडी सचिव अजय सिंह के मुताबिक परिसर में 250 स्थाई दुकानें हैं। कारोबार के लिए तकरीबन एक हजार व्यापारियों के पास लाइसेंस होने की जानकारी मंडी सचिव ने दी। मंडी सचिव का कहना है कि डीएम के निर्देश हैं कि मंडी को इसके मूल स्वरूप में लाया जाए। जिसने भी अतिक्रमण किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।