फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tractor ruined farmer

चारा लेकर जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Wed, 10 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
tractor ruined farmer
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियानी के पास मंगलवार देर शाम खेत से चारा लेकर जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

तेलियानी निवासी रामनरेश (60) किसान था। उसके परिवार में पत्नी माया, दो पुत्र रविंद्र और उमेश हैं। मंगलवार शाम रामनरेश मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गया था। वह देर शाम घर आ रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर मदद को पहुंचे लेकिन तब तक रामनरेश की सांसें थम गईं थीं। हादसे को अंजाम देकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed