फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tractor,driver,hardoi news,dies,falls in khanti

कार की टक्कर से खंती में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Sun, 18 Apr 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
tractor,driver,hardoi news,dies,falls in khanti
फोटो-31- खंती में पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर अभद्रता की। इसी बीच पहुंची पुलिस ने कार चालक को सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी अंबरीश तिवारी (40) खेती करते थे। रविवार को वह अपने ट्रैक्टर से गांव निवासी राजाराम का खेत जोतने के लिए गए थे।
विज्ञापन

खेत जोत कर वापस आते समय जैसे ही वह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से सड़क पर चढ़े वैसे ही शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे में चालक अंबरीश तिवारी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने कार सवार एक पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी को पकड़ लिया और अभद्रता करने लगे।
घटना की सूचना पर बेहटा गोकुल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र पाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह कार सवार को ग्रामीणों से छुड़ाकर पुलिस की जीप में बैठाया और थाने ले गए।

इसके अलावा शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि कार सवार उत्तराखंड के हल्द्वानी से उन्नाव जा रहा था। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed