{"_id":"5e273fb68ebc3e4b2033a1fc","slug":"toung-man-died-in-accident-hardoi-news-knp539873592","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर रोड पर ग्राम बंजर बाबा के पास सोमवार देर शाम बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके बहनोई का भाई घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली व कस्बा बेनीगंज के मोहल्ला सिकलिन टोला निवासी विष्णु (35) पुत्र होरी सोमवार शाम ग्राम धम्मापुर कोतवाली देहात निवासी बहनोई अखिलेश के भाई शैलेंद्र की शादी में शामिल होने धम्मापुर आया था। बरात रवाना होने के बाद विष्णु बहनोई के दूसरे भाई दिनेश (30) पुत्र मूलचंद्र के साथ बाइक से हरदोई जा रहा था।
रास्ते में सीतापुर रोड पर ग्राम बंजर बाबा के पास बाइक में सामने आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा विष्णु व पीछे बैठा दिनेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। दिनेश को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। भाई राहुल ने बताया कि विष्णु तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बताया कि विष्णु मजदूरी करता था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।