फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To investigate the violent rural

जांच कराने को ग्रामीण हुए उग्र

Wed, 01 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 01 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
To investigate the violent rural

शाहाबाद के ग्राम बैजूपुर के समग्र गांव केवलपुर में

विज्ञापन
आवास आवंटन और विकास कार्य में गड़बड़ियों की जांच कराने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।

नरेंद्र कुमार, नन्हे सिंह, रामचेला, श्यामवीर, रामआसरे, रामबाबू, मगरे सिंह, सत्यराम, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि समग्र गांव को लेकर लोहिया आवास आए हैं, जिनमें प्रधान अपने पक्ष के लोगों से 50-50 हजार रुपये लेकर अपात्रों को कालोनी दे रहे, पर पात्रों को वहां से भगाया जा रहा है।

गांव में जो शौचालय बने हैं, उनमें भी प्रति शौचालय दो दो हजार रुपये लिए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला स्तरीय अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सुरेश चंद्र, विजेंद्र सिंह, बांके सिंह, जदुनाथ, सतीश चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed