फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tiger serching from gps

जीपीएस के माध्यम से बाघ को खोज रहीं 5 टीमें

Mon, 14 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
tiger serching from gps
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा में बाघ के पंजों के निशान मिलने के बाद तीन रेंजों की पांच टीमें आसपास के गांवों में कांबिंग कर रही हैं। सोमवार को डीएफओ व विशेषज्ञों ने जीपीएस के माध्यम से बाघ की तलाश की। डीएफओ का कहना है कि बाघ के जिले की सीमा से बाहर जाने की संभावना है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पाली क्षेत्र के रायपुर भज्जापुर निवासी अशोक शुक्ला के खेत में बाघ के पंजों के निशान मिले थे। रविवार को यहां से डेढ़ किलोमीटर दूर कहरई नकटौरा में विष्णु के खेत में पंजों के निशान मिले। इस पर मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने गांवों का निरीक्षण किया। कानपुर चिड़ियाघर से डॉ. आरके सिंह, डॉ. सर्वेश राय व डॉ. समीर भी जिले में पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने जीपीएस की मदद से ट्रैकिंग शुरू की। डीएफओ विमल कुमार ने बताया कि हरपालपुर, शाहाबाद व हरदोई रेंज की पांच टीमों ने विशेषज्ञों के बताए गए निर्देशों पर कांबिंग की। सोमवार देर शाम तक कहीं और पंजे के निशान नहीं मिले। कहा जाता है कि बाघ सीधी रेखा में चलता है। नदी व नहर आने पर मुड़ता है। इसके कारण गर्रा नदी के किनारे भी तलाश की गई। टीमों ने तिमिरपुर, कनकापुर, नकटौरा, चकौलीकला, भजनपुरवा, चकौली खुर्द में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रेंजों की टीमें भी रिजर्व
प्रभारी डीएफओ विमल कुमार का कहना है कि तीन और रेंजों की टीमों को भी एक्टिव किया गया है। इसमें कछौना, बिलग्राम व पिहानी की टीमें हैं।
जंगली जानवर के हमले से पड़िया घायल
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार रात जंगली जानवर के हमले में रामसच्चे की पड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बाघ की आशंका जता अरवल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। डीएफओ का कहना है कि टीमें पहुंची हैं। पीछे से हमला किया गया है, ये बाघ की प्रवृत्ति से मेल नहीं खाता। बाघ के कोई निशान नहीं मिले हैं।

शाहजहांपुर, लखीमपुर, फर्रुखाबाद में भी अलर्ट
डीएफओ का कहना है कि जिले की सीमा से सटे शाहजहांपुर, लखीमपुर व फर्रुखाबाद के वन विभाग को भी अलर्ट किया जा चुका है। तीनों जिलों के वन अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed