{"_id":"5f2853898ebc3e63c62b7d58","slug":"three-thief-arrested-hardoi-news-knp5748896148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बेनीगंज से उल्जा जाने वाले मार्ग पर बंद पड़े सरकारी नलकूप के निकट कुछ लोग मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर ही छापा मारा।
जहां से काफिल पुत्र इदरीश निवासी नई बस्ती, मोहम्मद रानू उर्फ टोबो पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी पुरानी बस्ती और रोहित पुत्र राम प्रसाद निवासी चमारनटोला कस्बा बेनीगंज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी के तीन सोलर पैनल प्लांट, एक बैटरा, प्रेस, टीवी, सेटअप बॉक्स, दो पंखे, इनवर्टर, 1100 रुपये बरामद हुए हैं। तीनों के विरुद्ध बेनीगंज कोतवाली में तीन तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।