{"_id":"58ea80ae4f1c1b4c3e5baedc","slug":"three-scorching-by-the-radiator-of-private-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस का रेडिएटर दगने से तीन झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस का रेडिएटर दगने से तीन झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पचदेवरा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी महिला और उसके दो बच्चे प्राइवेट बस से यात्रा के दौरान रेडिएटर दगने से झुलस गए। एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी भजन लाल की ससुराल पिहानी के रामपुर मोढ़ा गांव में है। रविवार को उसके साले का तिलक था। शनिवार को पत्नी सुषमा (40) बेटा नीरज (7) और बेटी शिल्पी (5) मायके जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
वह लोग शाहाबाद से पिहानी के लिए जा रही प्राइवेट मिनी बस में बैठे थे। बस में भीड़ होने के कारण सुषमा बच्चों के साथ बस के अगले हिस्से में इंजन के पास वाली सीट पर बैठी थी। रास्ते में बस का रेडिएटर दग गया। इससे माया और बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन
बस चालक की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।