{"_id":"5f832e2b8ebc3e9bb15ef00b","slug":"three-police-officer-line-hazir-in-hardoi-hardoi-news-knp587858173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद कोतवाल समेत तीन लाइन हाजिर, 17 की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद कोतवाल समेत तीन लाइन हाजिर, 17 की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
हरदोई में एसपी अनुराग वत्स ने दो थानाध्यक्षों और एक कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा 17 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
एसपी अनुराग वत्स ने शाहाबाद के कोतवाल महेश चंद्र पांडेय, पचदेवरा थानाध्यक्ष रामवचन भारती और माधौगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक संत प्रसाद उपाध्याय को टड़ियावां का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक रहे शिवशंकर सिंह को शाहाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डीसीआरबी के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद अब माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक होंगे। देहात कोतवाल रहे रंधा सिंह को डीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात रहे उमा शंकर उत्तम अब देहात कोतवाल होंगे। देहात कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार को पचदेवरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बेनीगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव को अतरौली का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
सुरसा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर को सुरसा का ही थानाध्यक्ष बना दिया गया है। यहां के प्रभारी निरीक्षक रहे वीके शर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा को देहात कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। बेहटा गोकुल थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा को मझिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।
संडीला की कताई मिल चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना को सांडी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी को भी क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है।