फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three pilgrimage places in the district declared as a tourist destination, budget released

जनपद के तीन तीर्थ स्थान पर्यटन स्थल घोषित, बजट जारी

Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three pilgrimage places in the district declared as a tourist destination, budget released
ब्रह्मावर्त तीर्थ स्थल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शासन ने जिले के तीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शनिवार को इसका शासनादेश आ गया। तीनों धार्मिक स्थल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में हैं। संबंधित विधायकों के प्रस्तावों पर शासन ने पर्यटन स्थल घोषित करने का निर्णय लिया है। इन स्थानों पर विकास कार्य कराने के लिए बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में मल्लावां के निकट स्थित बाबा सुनासीरनाथ शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है। इसका प्रस्ताव भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था।
विज्ञापन

इसमें 50 लाख रुपये का आगणन भेजा गया था, जिसके सापेक्ष समिति ने 48 लाख 58 हजार रुपये का अनुमोदन किया है। पहली किस्त के रूप में 24 लाख 29 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अहिरोरी विकास खंड के ग्राम जमुहनिया में स्थित ब्रह्मावर्त तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी शासन ने स्वीकार कर लिया है।
सांडी के विधायक प्रभाष कुमार ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। 50 लाख रुपये की परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष 46 लाख 75 हजार रुपये स्वीकृत करते हुए 23 लाख 37 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डही स्थित महर्षि दधीचि कुंड को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंजूरी शासन ने दी है। 50 लाख रुपये की परियोजना का प्रस्ताव गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था।
इसके सापेक्ष 42 लाख 81 हजार रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। 21.40 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। दिवंगत पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वाधार सिंह ने भी कुंड को विकसित करने के प्रयास किए थे।
सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता ब्रह्मावर्त तीर्थ को विकसित देखना चाहती थी और इसलिए पौराणिक महत्व के इस स्थान के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य भी जल्द पूरे करा दिए जाएंगे।
गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश ने दद्यीचि कुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। अब दद्यीचि कुंड के आसपास रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुनासीरनाथ मंदिर को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश देकर क्षेत्रीय जनता की पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब इस धार्मिक स्थल पर भव्य आयोजन भी हो सकेंगे।

डही में स्थित कुंड। संवाद

डही में स्थित कुंड। संवाद- फोटो : HARDOI

विधायक श्यामप्रकाश।

विधायक श्यामप्रकाश।- फोटो : HARDOI

 विधायक प्रभाष कुमार।

विधायक प्रभाष कुमार।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed