फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three of the injured died

तीन और घायलों की हुई मौत

Sun, 02 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 02 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three of the injured died

पिहानी क्षेत्र के कुंइया गांव के पास शुक्रवार को

विज्ञापन
कार और बस की टक्कर में घायल पांच में दंपति समेत तीन की मौत लखनऊ ले जाने के दौरान बीती रात हो गई। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब सात हो गई। शनिवार को हरियावां क्षेत्र के सुमई बसोहा गांव में दंपति समेत पांच का अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के चलते आजाद नगर स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्ञात हो कि हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सुमई बसोहा निवासी अरविंद कुमार नलकूप चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में भी मकान बनवा रखा था।

शुक्रवार को अरविंद (60) अपनी पत्नी उर्मिला (55), पुत्र सुनील (30) पुत्र वधू स्वाती (25), पौत्री प्रिया (3), नातिन प्राची (4) पुत्री स्वदेश, साली निर्मला (55) पत्नी विष्णु कुमार, निर्मला का पौत्र वीरेश (12) पुत्र सुधीर सिंह और राज (3) पुत्र संदीप सिंह के साथ कार से पिहानी के धोबिया आश्रम गए थे।

कार से वह वापस आते समय पिहानी थाना क्षेत्र के कुंइया गांव के पास सामने से आ रही निजी बस ने कार में टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में अरविंद, उर्मिला, निर्मला व वीरेश की मौत हो गई थी। अन्य पांच घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।

बताया जाता है कि लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते मेें सुनील, प्रिया और प्राची की मौत हो गई। वहीं स्वाती व राज का लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। शनिवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया। सभी शवों को गांव पर ले जाया गया। मृतक अरविंद के बड़े पुुत्र अनिल ने मुखाग्नि दी।

एक साथ पांच पांच चिताएं जलती देख हर एक की आंखें नम हो गई। इधर, आजाद नगर स्थित आवास पर शोक संवेदना जताने वाले पहुंचे, पर परिजनों के गांव जाने से लोग गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उधर, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय में अरविंद सिंह और उनके परिजनों की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed