{"_id":"bf7bed18165d9d2f246abc8a6e8cb9c1","slug":"three-killed-in-road-accidents-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 02 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों
विज्ञापन
में दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
इनमेें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर
कर दिया।
लोनार थाना क्षेत्र में जगदीशपुर-सांडी मार्ग पर निजामपुर के पास दो बाइक आपस में टकरा गई थी, जिससे दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दो की मौत हो गई थी। मृतकाें की शिनाख्त न होने पर उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
वहीं घायल अरविंद (25) पुत्र महेंद्र पाल निवासी रामपुर मझियारा थाना सांडी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के संबंध में रामेश्वर निवासी नस्योली डामर थाना लोनार ने बताया कि उसका पुत्र शैलेंद्र (23) और उसका चचेरा भाई कमलेश (25) पुत्र रामलाल गांव के देशराज के पुत्र ऋषि की बारात में सांडी क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव जा रहे थे।
जब वह लोग बारात में नहीं पहुंचे तो उनकी खोज की गई। जिस पर पुलिस ने उनके एक्सीडेंट की सूचना दी। अस्पताल में पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र उनका इकलौता पुत्र था। तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। वहीं कमलेश के दो पुत्री और एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
इधर, सुरसा क्षेत्र के ग्राम सेहरामु निवासी अमर पाल (25) पुत्र बंशी साइकिल से बघौली जा रहा था। रास्ते में बघौली क्षेत्र के अंटवा पुलिया के पास आल्टो कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अखनापुर निवासी अनीशू (20) पुत्र रामदयाल बाइक से आखनपुर चौराहे आए थे। वह बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। इधर, टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम मामपुर निवासी राजा बक्श सिंह (20) पुत्र मनोहर सिंह बाइक से गल्ला मंडी आ रहे थे।
सरकुलर रोड पर वह बाइक को लेकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए, जबकि टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम भराऊ निवासी श्रवण (25) पुत्र भगवानदीन बारात में परसाखेड़ा गए थे। वहां से शुक्रवार को वह वापस घर आए थे। इसके बाद फिर से बाइक से रिश्तेदारों को लेने जा रहे थे।
रास्ते में बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम घघेरा पुल के पास बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इससे वह घायल हो गए। उधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम जसमई निवासी भोला (24) पुत्र श्रीराम बाइक से गांव निवासी राजरानी की चौथी की विदा कराने गए थे। रास्ते में खेरिया के पास टेंपो की टक्कर लगने से घायल हो गए।
वहीं, कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बहदीनपुरवा निवासी संतोष (30) पुत्र छोटेलाल सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।