{"_id":"6d621647733b29f647ce1be165ac1d83","slug":"three-killed-in-road-accidents-including-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दो सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में छात्र समेत दो की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगरिया में सड़क के किनारे खेल रही सात साल की बच्ची की डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गांव बहादुरपुर उज्जैना निवासी ठकुरी सिंह का पुत्र राहुल सिंह (22) मंगलवार को बाइक से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गिरवर प्रसाद इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा देने देने जा रहा था। मल्लावां-राघौपुर मार्ग स्थित गढ़ी मोड़ पर सामने से आ रहे मोहबतपुर निवासी ललित कुमार (23) पुत्र नन्हे लाल की बाइक से टकरा गया। इससे ललित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल सिंह की मल्लावां पीएचसी ले जाते समय मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गहरी चोट ही इनकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगरिया निवासी टेंपो चालक सतीश गुप्ता की सात वर्षीय पुत्री शिखा मंगलवार शाम इलाके के अन्य बच्चों के साथ सड़क के किनारे खेल रही थी। खेल-खेल में उसकी चप्पल सड़क पर जा गिरी। वह चप्पल उठाने पहुंची, तभी तेज रफ्तार डीसीएम से कुचलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रामलाल राय ने एसडीएम व ईओ नगर पालिका से बात कर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द स्पीड ब्रेकर बन जाएगा। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन