फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents, including child

सड़क हादसों में बालिका समेत तीन की मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 09 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, including child
जिले के अलग-थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वही ट्रक क्लीनर समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।  और मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी सरजू की पुत्री जूली (5) सोमवार की देर शाम गांव के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसके वह चार भाई बहनो में छोटी थी।
विज्ञापन


इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ियां निवासी सर्वेश (25) पुत्र रमेश सोमवार को अपने ननिहाल बच्चू पुरवा अपने मामा राम सहाय के पास जा रहा था। रास्ते में वांदा पुलिया के पास बोलरों ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि सर्वेश की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी की भी मौत पहले हो चुकी थी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर निवासी मित्रपाल का पुत्र त्रिदेव(18) मंगलवार को बाइक से परेली गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जव वह शाहाबाद-पाली मार्ग पर स्थित पावर हाउस के निकट सामने पहुंचा उसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की चपेट मे आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे क्लीनर रिंकू पुत्र मनीराम ग्राम टाली जनपद बहराइच व कल्याण सिंह निवासी ग्राम आदमपुर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भी कराया।

हालत गंभीर होने पर दोनाें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। उधर, मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  


हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
सड़क हादसों में बाइक सवार युवक हेलमेट नही लगाए थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ियां निवासी सर्वेश (25) सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर होने के बाद दूर जा गिरा जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। वहीं शाहाबाद पाली मार्ग पर त्रिदेव भी ट्रक की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में भी गहरी चोट आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यदि वह हेलमेट लगाए होते तो उनके सिर में चोट नही आती इससे जान भी बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed