{"_id":"7550fc6b5694e14941e7456fd3dc8134","slug":"three-killed-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेक हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेक हादसों में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार क्षेत्र में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो
विज्ञापन
गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। उधर, बेनीगंज व सांडी क्षेत्र
में शनिवार को हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो
गई, जबकि सांडी क्षेत्र मेें तीन संविदा कर्मी पोल से गिरकर घायल हो गए।
दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सांडी क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर गुलबहा गांव के सामने बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। लोनार क्षेत्र के ग्राम पकरी निवासी जूली (35) पत्नी बब्बू सिंह का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार की शाम को घर के अंदर पड़ा मिला।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जूली के चचेरे देवर अवधेश ने बताया कि एक साल पहले बब्बू सिंह उसे लेकर आया था। वह शराब का आदी था। घर पर पति पत्नी ही रह रहे थे। घटना के बाद से बब्बू सिंह गायब है।
उधर, एसओ संजय मौर्या ने बताया कि बब्बू का पिता शहर में कहीं रहता है। उसका एक भाई भोला जेल में है। दोनों की शराबी है। इसके के चलते महिला ने कुछ खा लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, बेनीगंज क्षेत्र के वैरागीखेड़ा के मजरा उदपुर निवासी रामदयाल का पुत्र श्यामू (24) सुबह करीब 10 बजे घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था।
कोथावां के आगे पेट्रोल टंकी के पास एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही श्यामू उधर से गुजरा क रंट की चपेट में आकर चलने लगा। सूचना देकर उपकेंद्र से लाइन बंद कराई गई, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, सांडी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ धीरपुर फीडर से निकली बिजली की लाइनों में बारिश के चलते फाल्ट हो गया। शनिवार को बारिश थमने पर संविदा विद्युत कर्मियों ने इस फीडर की तीन लाइनों पर अलग अलग मरम्मत कार्य शुरू किया।
हरपालपुर क्षेत्र के खसौरा निवासी संविदा कर्मी अनिल कुमार (40), बिलग्राम रोड स्थित मसूरपुर स्थित पोल पर, कुबेरपुर निवासी अर्जुन (35), कस्बा तिराहा स्थित पोल पर और लहरीरपुरवा के जसपाल (35), सैदापुर स्थित बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन चेक कर रहे थे। इसी बीच अनिल करंट की चपेट में आकर झुलस गया और पोल से नीचे आ गिरा।
उधर, अर्जुन व जसपाल भी पोल से नीचे जा गिरे। उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां से अर्जुन व अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जसपाल का उपचार पीएचसी पर किया जा रहा है। जेई उमाकांत त्यागी ने बताया कि फ्यूज निकाल कर लाइन को ठीक किया जा रहा था। अचानक करंट आने पर हादसा हुआ है।
उधर, सांडी क्षेत्र के मोहल्ला रायटोला निवासी राधेश्याम बाइक से उन्नाव के इक डला गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। रास्ते में बिलग्राम चौराहे पर एक 25 वर्षीय युवक बाइक पर बैठ गया। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर गुलबहा गांव के सामने हरदोई जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें पीछे बैठे युवक की मौत हो गई और राधेश्याम घायल हो गया।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।