फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन लोगों की हुई मौत

Wed, 04 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents

हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित डबल नहर के पास कार और पिकप

विज्ञापन
की टक्कर में कार सवार व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, सांडी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि देहात कोतवाली क्षेत्र में वेल्डिंग का कार्य कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

शाहाबाद क्षेत्र के निवासी किराना व्यापारी मधुर मोहन गुप्ता मंगलवार को कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार चालक मनोज यादव पुत्र हरिहर सिंह यादव निवासी सरोहा थाना पाली चले रहे थे। सुबह करीब 9 बजे वह डबल नहर पुलिया पार कर जैसे ही मरेउरा गांव के सामने पहुंचे, इसी बीच सामने से तेज गति से आ रहे पिकप से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा देख आसपास के लोग जब तक दुर्घटना स्थल आए, तब तक चालक पिकप डाला लेकर फरार हो गया। सूचना पर थाना इंचार्ज आरएन सोनकर, एसआई धर्मराज फ ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे चालक व व्यापारी को जैसे तैसे बाहर निकलवाया और पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

जहां डॉक्टर ने व्यापारी मधुर मोहन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

मृतक के बेटे सचिन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, कि राना व्यापारी मधुर मोहन गुप्ता की एक्सीडेंट में मौत की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। आस पास के लोगों ने कहा कि वह काफी मिलनसार थे।

उधर, सांडी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सांडी क्षेत्र के ग्राम जलपिपुर निवासी राजपाल (26) पुत्र पूरन की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। राजपाल के बहनोई छोटे लाल ने बताया कि मंगलवार को राजपाल की तबियत खराब होने पर मेडिकल स्टोर से लेकर कोई दवा खा ली थी। इससे हालत खराब हो गई थी।

उसे इलाज को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मूलचंद्र ने बताया कि राजपाल गुजरात में नौकरी करते थे। दस दिन पूर्व ही वह गांव आए थे।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में वेल्डिंग का कार्य कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया शिवपार निवासी राजेश (36) पुत्र हरि शंकर की सीतापुर रोड़ पर जीडीसी विद्यालय की मोड़ पर वेल्डिंग की दुकान है।

मंगलवार को वह दुकान पर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी बीच जमीन में करंट उतर आया। इससे वह उसकी चपेट में आ गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed