फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन लोगों की हुई मौत

Tue, 23 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Dec 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents

कोतवाली शहर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में विकलांग

विज्ञापन
वृद्ध का शव झोपड़ी में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। वृद्ध की हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। उधर, माधौगंज क्षेत्र में एक अधेड़ ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मल्लावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम चिंतालपुरवा मजरा काशीपुर निवासी राजू (70) पुत्र रामलाल का शव सोमवार की सुबह गांव के दक्षिण बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। शव पड़े मिला होने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजू के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि राजू के सिर पर चोट का गहरे निशान थे। उसकी हत्या की गई। बताया कि उसका भाई छोटे से विकलांग था। उसने शादी भी नहीं की थी। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था।

शाम को उसके भाई की पत्नी खाना देकर आई थी। तब वह ठीक था। जब सोमवार की सुबह वह उनके लिए चाय लेकर गई तो उसका शव पड़ा हुआ था और उसके सिर पर गहरा चोट का निशान था। उधर, इस बाबत एसएसआई सुरेश वर्मा ने बताया कि वृद्ध के सिर पर चोट का निशान था। मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तपनौर निवासी जमील (45) पुत्र तवारक ने रविवार की देर शाम गांव के दक्षिण में एक पेड़ में फांसी लगा ली, जिसे परिजनों ने देख लिया।

उसे फांसी से उतारकर इलाज को ले जाने का प्रयास किया, पर इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में जावेद ने बताया कि वह शराब के आदी थे। शाम का घर से शराब के नशे में घोड़ी देखने की बात कहकर घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे।

उधर, मल्लावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अकबरपुर जनपद निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र शिवराम बाइक से बिल्हौर कटरा मार्ग से घर से जा रहे थे। रास्ते में गुलबहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed