{"_id":"64a864ca42db19024103e024","slug":"three-injured-including-brother-in-law-and-sister-in-law-riding-a-bike-after-colliding-with-a-bull-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-302-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार देवर-भाभी समेत तीन घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार देवर-भाभी समेत तीन घायल, मची चीख-पुकार
Sat, 08 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर मझकरिया गांव के पास बाइक अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा गई। घटना में बाइक सवार देवर-भाभी समेत तीन लोग घायल हो गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामनगर धियरई निवासी राम किशोर (40) मां रामपति (60) और भाभी श्यामदेवी (24) के साथ बाइक से पचदेवरा थाना क्षेत्र नगला गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर मझकरिया गांव के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराकर बाइक गिर गई और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. पराग कुमार ने बताया कि राम किशोर को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। बाकी दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।