फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three including two women killed in road accidents

सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sun, 14 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three including two women killed in road accidents
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें दो को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवापुर निवासी जसकरन (35) पुत्र देवीदीन बाइक से अपने पिता देवीदीन (65) और मां राधा (50) को लेकर ससुराल अछरामऊ से वापस आ रहे थे। ग्राम बन्नापुर के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी बघौली वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर हालत गंभीर होने पर तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिसमें रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य का लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह लोग जसकरन की ससुराल में उनके ससुर राम भरोसे की मौत होने के कारण उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहीं से वह लोग वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


इधर, लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम पुरौरी निवासी राम बाबू (32) पुत्र लज्जाराम शुक्रवार की देर शाम खेत से चारा काट कर वापस आ रहे थे। हरदोई- सवायजपुर मार्ग पर पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इधर, बिलग्र्राम कोतवाली क्षेत्र के परचलरसूलपुर निवासी नन्हकी (18) पुत्री मुलायम मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसको मझिला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह तीन बहन और दो भाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौप दिया। इधर, हरियावां थाना क्षेत्र के मरई निवासी सुभावती (4) पुत्री बालादीन , बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पुसेहना निवासी हरिहर सिंह (50), बघौली के समेरा खुर्द निवासी श्याम जी (35) पुत्र जालिम सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed