{"_id":"5e025d808ebc3e87b2709489","slug":"three-cattles-found-ill-in-cow-shelter-hardoi-news-knp5342296166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में सीडीओ को तीन मवेशी मिले बीमार, 19 बिना टैग के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में सीडीओ को तीन मवेशी मिले बीमार, 19 बिना टैग के
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को सुरसा विकास खंड के सिकंदरपुर और बिराहिमपुर में गोशालाओं का निरीक्षण किया। बिराहिमपुर गोशाला में क्षमता से अधिक मवेशी बंद मिले। तीन मवेशी बीमार मिले।
बिराहिमपुर गोशाला में 150 मवेशी रखने की क्षमता है, लेकिन मौके पर 163 मवेशी मौजूद मिले। 19 मवेशियों की टैगिंग न होने पर सीडीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम त्रिपाठी से जानकारी की। पता चला कि मवेशी सोमवार रात ही आए हैं। ग्राम प्रधान ने गोशाला में एक और सफाईकर्मी तैनात किए जाने की मांग सीडीओ से की।
सिकंदरपुर गोशाला में निरीक्षण के लिए पहुंची सीडीओ ने कहा कि 31 दिसंबर तक गोशाला के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए। मौके पर खाई की घेराबंदी का कार्य किया जा रहा था। सीडीओ ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे मवेशी न रखे जाएं। यहां हरा चारा बोया जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरसा रामप्रकाश, अवर अभियंता पुनीत गुप्ता, ग्राम सचिव शशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।