फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three arrested with bars worth Rs 1 lakh

Hardoi News: एक लाख कीमत की सरिया सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with bars worth Rs 1 lakh
पिहानी (हरदोई)। लखीमपुर खीरी जनपद के पासिगवां थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट से चोरी की गई करीब एक लाख रुपये से अधिक की सरिया के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। उधर, दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास तीन तमंचे और कारतूस भी मिले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रमानंद मिश्रा ने बताया कि एक ठेलिया पर सरिया लेकर जा रहे लोगों को बरवर मोड़ पर रोका गया। पुलिस देख कर दो लोग भाग गए जबकि, तीन को पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों ने अपने नाम पिहानी के क्षेत्र के बहिरमा निवासी लालाराम व समोद उर्फ भोदी और बोहिरमपुर निवासी बंटू बताए हैं। आरोपियों ने भाग गए साथियों के नाम विवेक और शेखर बताए हैं।
विज्ञापन

बताया कि बरामद सरिया के बारे में तीनों ने बताया कि अजबापुर चीनी मिल के पीछे बन रहे सीएनजी प्लांट से 29 जनवरी की रात में चोरी की थी। 39 सरिया का वजन 15 क्विंटल है और कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि पांच क्विंटल सरिया आते-जाते लोगों में बेच चुके हैं। तीनों को जेल भेज दिया है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि फरार साथियों की भी तलाश की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed