{"_id":"0f14dc4b4711c5ed4e4ec91697b5e48a","slug":"thousands-liters-wine-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लीटर शराब और लहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लीटर शराब और लहन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में कच्ची शराब को
विज्ञापन
हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया जिसके तहत जिले में भी छापेमार कार्रवाई के
निर्देश डीजीपी द्वारा दिए गए। जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त
तत्वावधान में छापामार कार्रवाई हुई। जिसमें सैकड़ों लीटर शराब व हजारों टन
लहन बरामद किया गया।
संडीला एसडीएम जीसी श्रीवास्तव व सीओ चरन सिंह की अगुवाई ने बेगमगंज गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में देसी शराब व लहन बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोेगों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर तैयार 10 लीटर नकली शराब व भारी मात्रा में लहन व शराब बनाने के उपकरण व दो भट्ठियां भी बरामद की।
उधर, कछौना क्षेत्र के कई गांवों में भी छापामारी की गई। अतराइन गांव में पूरा का पूरा गांव कच्ची शराब के काले कारोबार में संलिप्त पाया गया। छापामारी के दौरान पूरे गांव में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने शराब को बरामद करते हुए मिले लहन को भी नष्ट करा दिया है। अतराइन में 52 लीटर शराब के साथ हजारों लीटर लहन बरामद किया गया।
सीओ ने बताया कि गांव का हर परिवार इस व्यवसाय में संलिप्त है। उधर, पांच नदियों के बीच बसे कटरी क्षेत्र का शायद ही ऐसा गांव हो जहां कच्ची शराब न बनती हो। यहां एक पौव्वा कैमिकल से दस बोतल शराब तैयार की जाती है। हरपालपुर क्षेत्र के कैखाई, ऐड़ा भदार, खसौरा, जुगापुरवा, मुर्चा, मोल्हनपुर, औरेनी, अरवल के सुदनीपुर बेहटा, तेरापुरसौली, दहेलिया आदि गांवों में कच्ची शराब बनाई जा रही है।
उधर, शाहाबाद स्थित कांशीराम कालोनी सहित कई स्थानों पर छापामारी कर शराब की एक भट्ठी व कई लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और कई बोरी पन्नी में भरी शराब बरामद की। उधर, थाना क्षेत्र के गांव करीम नगर में कल्लू पुत्र सुंदर लाल व सतीश पुत्र राम नाथ के यहां शराब की भट्ठी व इसको बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
इसी गांव में कौशल के यहां कच्ची शराब बरामद की गई। उधरनपुर गांव में शिव नगरी थाना मंझिला निवासी भगवान दीन को कच्ची शराब के साथ बंदी बनाया गया। छापामारी के दौरान अवैध शराब की बरामदगी के अलावा पुलिस ने लगभग सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे ने बताया कि शराब का अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।