{"_id":"5dd03f838ebc3e548649fc00","slug":"thirty-one-so-threatened-report-lodged-hardoi-news-knp526258712","type":"story","status":"publish","title_hn":"टड़ियावां एसओ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टड़ियावां एसओ को
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थानाध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और स्थानांतरण कराने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि 13 नवंबर को रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान उनके सीयूजी नंबर पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम संतोष सिंह बताते हुए एक प्राइवेट अस्पताल का प्रबंधक बताया। प्रभारी निरीक्षक का आरोप है कि फोन करने वाले ने अपनी पहुंच नेताओं और अधिकारियों तक बताकर दबाव बनाया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए स्थानांतरण कराने और देख लेने की धमकी दी। सरकारी कर्मचारी को धमकी देने, अपशब्द कहने में धारा 507, 504 और 353 में दर्ज किया गया है।
उधर, इस मामले में आरोपी बनाए गए संतोष सिंह ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक गांव के एक रसूखदार के करीबी है। जिससे चलते वह उनसे व्यक्तिगत खुन्नस मानते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने पहले भी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी, इसी को लेकर उनके मोबाइल पर बात की थी। उन्होंने पूरे मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराने को कहा था।।