{"_id":"621d022207e6cf1f4324cb06","slug":"thieves-took-away-daughter-s-wedding-ornaments-and-money-hardoi-news-knp683103640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के गहने और रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के गहने और रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। प्राथमिक स्कूल के चतुर्थ कर्मचारी के बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर रविवार को रात चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।
पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी तय है। उसके लिए गहने बनवाए थे और रुपये भी रखे थे, जो चोर समेट ले गए। कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज निवासी मोहम्मद इश्तियाक प्राथमिक स्कूल खालसा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
इनके बंद मकान से 27 फरवरी की रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ जनपद उन्नाव के सफीपुर स्थिति ससुराल में शादी में शमिल होने गया था।
विज्ञापन
जहां से सोमवार को लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला और कमरों में सामान बिखरा था। चोर अलमारी में रखे 85 हजार रुपये नकद, हार, कंगन, झुमकी, नथुनी, चेन, अंगूठी समेत लाखों का माल ले गए।
बताया कि रुपये व जेवर बेटी की शादी के एकत्रित कर रहे थे। थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने पड़ताल कर परिवार को जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।