{"_id":"69a5c617f3bf16639b0cbaa9","slug":"thieves-stole-rs-50000-and-jewellery-worth-rs-20-lakh-from-two-houses-in-akbarpur-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145825-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अकबरपुर में दो मकानों से 50 हजार रुपये और 20 लाख के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अकबरपुर में दो मकानों से 50 हजार रुपये और 20 लाख के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो-18- चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाती रूबी वर्मा। संवाद
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के अकबरपुर में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। तकरीबन 50 हजार रुपये और 20 लाख रुपये कीमत के जेवर चोर चोरी कर ले गए। शनिवार आधीरात के बाद वारदात हुई।
अकबरपुर निवासी रमाकांत देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी रूबी और बच्चों के साथ वह देहरादून में ही रहते हैं। दीपावली में वह लोग गांव आए थे। 15 दिन रुकने के बाद वापस चले गए थे। रूबी ने बताया कि जेठ चेतराम मकान और खेत की देखभाल गांव में रहकर करते हैं। शनिवार आधीरात के बाद घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें से सोने की दो अंगूठी और बेहसर, आधा किलो वजन की चांदी की एक जोड़ी पाजेब, कमर बिछुआ, चांदी के 12 सिक्के और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
जेठ ने इसकी जानकारी फोन पर दी तो पूरा परिवार देहरादून से आया। रूबी के मकान के पड़ोस में चचेरे जेठ विनोद के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। विनोद की पत्नी सावित्री ने बताया कि चोरों ने मकान के अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी सेफ का भी ताला तोड़ दिया। सोने की झुमकी और बेहसर, चांदी की कमर बिछुआ, पायल और 500 रुपये चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बकरी पर पड़ गया था चोर का पैर, बोले धीरे चलो
विनोद की पत्नी सावित्री ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ शनिवार रात छत पर सोई थीं। मकान में नीचे बकरी बंधी थी। रात एक बजे चोर का पैर बकरी पर पड़ गया। बकरी चिल्लाने लगी तो चोरों ने आपस में कहा कि धीरे-धीरे चलो। दावा है कि दो चोर शौचालय की तरफ जाते दिखे। इसके बाद वह नीचे उतरकर आई लेकिन तब तक चोरी की वारदात हो चुकी थी।