{"_id":"5fe4cb1d8ebc3e3b6175c46f","slug":"thieves-stole-cash-jewelery-from-teacher-s-locked-house-hardoi-news-knp6019281171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवरात चुराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कस्बा के मोहल्ला कटरा में शिक्षक दंपति के बंद मकान में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। कमरों के ताले तोड़कर 50 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात समेट ले गए। दूसरे दिन वापस आने पर कमरों के ताले टूटे मिलने से पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र अमर सिंह और उनकी पत्नी शिक्षक हैं। वह मल्लावां कस्बा के मोहल्ला कटरा में मकान बनाकर रहते हैं। अजय कुमार के मुताबिक मंगलवार को उसकी पत्नी मायके चली गई थी, इसके बाद वह मकान बंद कर गांव चला आया था। उसी रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। कमरों के ताले तोड़कर चोर अलमारी में रखी 50 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन, एक जोड़ी पायल समेत अन्य सामान समेट ले गए। बुधवार की शाम शिक्षक दंपति के जब घर वापस आए तो कमरों के ताले टूटे मिलने से पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।