फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   They were making a video while traveling in a flood in a broken boat, the boat capsized due to water filling, one died

Hardoi News: टूटी नाव से बाढ़ में सैर करते समय बना रहे थे वीडियो, पानी भरने से नाव पलटी, एक की मौत

Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
They were making a video while traveling in a flood in a broken boat, the boat capsized due to water filling, one died
मल्लावां। टटी नाव में बैठकर बाढ़ के पानी में वीडियो बनाने के दौरान पानी नाव में भर गया।
विज्ञापन

इस कारण नाव पलट गई। नाव में सवार नौ युवक पानी में गिर गए। इनमें से आठ तैरकर बाहर आ गए जबकि एक डूब गया। साथियों ने उसे बाहर निकालकर कन्नौज के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के चपरतला गांव में रविवार दोपहर हुई है। बीते दिनों आई बाढ़ का पानी चपरतला गांव में भरा हुआ है।
गांव निवासी संतोष कुमार अपने मकान के पास से छोटी नाव में सवार होकर पानी के दूसरी तरफ से मेहंदी के फूल तोड़ने गए थे। वापस आकर उन्होंने नाव पानी में ही बांध दी। दोपहर में जरेरा निवासी सत्यम राजपूत (18) गांव के ही मोनू (20), पिंकू (19), अमन (21), सर्वेश, राजीव, विवेक, अंकित के साथ चपरतला गया था। माेनू और पिंकू के मुताबिक वहीं बंधी छोटी नाव को वह लोग खूंटे से खोलकर बाढ़ के पानी में चलाने लगे। इस दौरान कुछ साथी वीडियो बना रहे थे तो कुछ सेल्फी ले रहे थे। नाव टटी हुई थी।
विज्ञापन

इस कारण धीरे-धीरे नाव में पानी भर गया। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। अचानक नाव गहरे पानी में पलट गई। इस कारण नाव सवार सभी लोग पानी में गिर गए। नाव पर सवार सत्यम को छोड़कर बाकी सभी को तैरना आता था। यह लोग तैरकर निकल आए लेकिन सत्यम डूब गया। साथियों ने किसी तरह उसे निकाला और कन्नौज के जिला अस्पताल ले गए। परिजनों को भी सूचना दी। कन्नौज जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम कन्नौज में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिलख पड़े परिजन, सवा तीन महीने में दूसरे युवा की मौत
सत्यम राजपूत की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। सवा तीन माह के अंदर इस परिवार में दूसरे युवा की मौत हुई है। 12 मई की रात सत्यम की बहन की भी गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। एकतरफा प्रेम-प्रसंग में यह घटना हुई थी। अभी परिजन उस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed