फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There will be three solar parks in the city, will be equipped with WiFi

शहर में बनेंगे तीन सोलर पार्क, वाईफाई से होंगे लैस

Thu, 26 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 26 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
There will be three solar parks in the city, will be equipped with WiFi
माडल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। शहर में भी जल्द ही एक अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जहां लोगों को सुकून के पल बिताने का मौका मिलने के साथ ही वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। पार्क को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। पार्क को रोशन करने के लिए बिजली के स्थान पर सोलर प्लेटों का प्रयोग किया जाएगा। सदर सांसद ने सोलर पार्कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। शहर के तीन पार्कों का चयन भी कर लिया गया। जिसमें कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के लोगाें के आराम से बैठने और टहलने के लिए गिने चुने सिर्फ दो ही पार्क हैं। कंपनी गार्डेन और महाराज सिंह पार्क को छोड़कर शहर में जितने भी पार्क हैं वह अपनी दुर्दशा पर रो रहे हैं। कई पार्कों में अतिक्रमण हो गया है तो कुछ पार्क ऐसे हैं जिनकी देखरेख न होने की वजह से लोग उनमें जाते ही नहीं है। ऐसे में सुबह टहलने वाले लोग भी सड़कों पर ही टहलते दिखते हैं।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए ही अब सदर सांसद अंशुल वर्मा ने अत्याधुनिक पार्क देने का प्रयास किया है। सांसद ने शहर के तीन पार्कों का अत्याधुनिकरण करवाकर उनमें सोलर ट्री लगाने और बैठने के लिए आकर्षक सीटें व घास से हरा भरा करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सांसद ने बताया कि शहर के तीन पार्कों को चिह्नित किया है। जिसमें से दो पार्क आवास विकास कालोनी में स्थित हैं जबकि एक पार्क रेलवे क्रासिंग के पार कालोनी में है। इन पार्कों में सोलर ट्री लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी और लोगों को फ्री वाईफाई की सुविधा भी मिल सकेगी। बताया कि एक सोलर पार्क के निर्माण पर 50 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। ऐसे में तीन पार्कों के निर्माण को डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। बताया कि निर्माण होने के बाद स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed