फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was chaos as soon as the dead body of the pilgrim arrived

Hardoi News: तीर्थ यात्री का शव आते ही मचा कोहराम

Sun, 27 Aug 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body of the pilgrim arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। तमिलनाडु के मदुरै में ट्रेन की बोगी में आग लगने के कारण जान गंवाने वाले तीर्थयात्री का शव रविवार रात लगभग आठ बजे चंदीपुरवा स्थित आवास पहुंचा। शव के आने के इंतजार में यहां बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे। सकुशल बचे तीर्थ यात्रियों को मदुरै प्रशासन ने प्राइवेट वाहनों से हरदोई भेजा।
शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी परमेश्वर दयाल गुप्ता (60), पत्नी रेनू गुप्ता (58), टड़ियावां के विद्याधर गुप्ता, सांडी के नवाबगंज के प्रदीप गुप्ता और उनकी पत्नी किरन गुप्ता तीर्थ यात्रा पर 17 अगस्त को गई थीं। शनिवार सुबह मदुरै में इन लोगों की बोगी में आग लग गई थी।
विज्ञापन

घटना में परमेश्वर दयाल गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोग सकुशल बच गए थे। रविवार रात लगभग आठ बजे आरपीएफ की टीम परमेश्वर दयाल का शव लेकर उनके आवास पर पहुंची। उधर दोपहर में प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी परमेश्वर के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र सौरभ को सांत्वना दी। मदुरै हादसे के बाद जागी आरपीएफ ने हरदोई स्टेशन पर रुककर जाने वाली ट्रेनों में विशेष अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज हुई फिर धुआं भर गया
तीर्थ यात्रा पर गए और हादसे में सकुशल बचे विद्याधर गुप्ता ने दावा किया कि स्टेशन के दो किलोमीटर पहले ही बोगी में आग लग गई थी। आग भड़की तब तक स्टेशन आ चुका था। तेज आवाज के साथ बोगी में धुआं भर गया। हर कोई जल्द से जल्दी बोगी से उतरने की कोशिश कर रहा था। उनके मुताबिक परमेश्वर कुछ जरूरी सामान खोजने लगे और फिर वह आग में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed