फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There is no electricity in the Government Veterinary Hospital for three decades

Hardoi News: राजकीय पशु चिकित्सालय में तीन दशक से नहीं है बिजली

Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in the Government Veterinary Hospital for three decades
सवायजपुर। तहसील मुख्यालय के राजकीय पशु चिकित्सालय और आवासीय भवन जर्जर हो गए हैं। तीन दशक से चिकित्सालय में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। बिजली न होने से सबमर्सिबल पंप भी बंद पड़े हैं और फ्रीजर भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे वैक्सीन को सुरक्षित रखने की समस्या रहती है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय और आवासों के निर्माण के 35 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी यहां पर विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप भी नहीं हैं। विभागीय अधिकारी भवन के सुधार और विद्युत समस्या के निदान को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके चलते आने वाले पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पं. राम अवतार दीक्षित के प्रयास से करीब 35 वर्ष पहले हुआ था। रखरखाव न होने से मुख्य भवन सहित आवासीय भवन जर्जर हो गए हैं। कृत्रिम गर्भाधान, मुंहपका, खुरपका की वैक्सीन फ्रीजर होने के कारण अन्यत्र घरों में रखी जा रही है। अस्पताल में बाउंड्रीवॉल न होने से आवारा पशु अस्पताल में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि अस्पताल में इनके अलावा सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप की ही तैनाती है। बताया कि गला घोटू बीमारी से बचाव के लिए तीन हजार पशुओं के लिए वैक्सीन आ चुकी है। सवायजपुर के साथ ही कहरई नकटौरा, खितौली, सराय राघव, गुरुधरू व कसवा की गोवृंद गोशाला के करीब 355 पशुओं की देखभाल का भी जिम्मा इसी अस्पताल के भरोसे है।

स्टाफ की कमी के चलते काफी दिक्कतें हैं। बताया कि सीवीओ को समस्या से पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि मामला संज्ञान में है। नवीन भवन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed