{"_id":"671933c7114a07329501b882","slug":"there-has-been-no-improvement-in-the-x-ray-machine-patients-will-still-have-to-wait-hardoi-news-c-213-1-hra1004-121547-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक्सरे मशीन में नहीं हुआ सुधार, मरीजों काे अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक्सरे मशीन में नहीं हुआ सुधार, मरीजों काे अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीजों को लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी निराश होना पड़ा।
पहले से खराब डिजिटल एक्सरे मशीन के बाद पोर्टेबल मशीन खराब होने की जानकारी पर आए इंजीनियर ने मशीन का डिस्प्ले बोर्ड खराब होने की बात कही है। डिस्प्ले बोर्ड आने में कम से कम दो दिन लगने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को भी मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर एक्सरे कराने के लिए जाना पड़ा और अगले दो दिन तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की आशंका है।
मरीजों को सहूलियत देने के लिए भले ही शासन की ओर से जिले के मेडिकल कॉलेज में काफी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन जिम्मेदारों की बेपरवाही के चलते मरीजों को सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने के लिए शासन ने डिजिटल मशीन लगाई है, लेकिन वह दो साल पहले से ही खराब है। इसके बाद पोर्टेबल मशीन से एक्सरे हो रहे थे। मंगलवार से वह भी खराब हो गई है। इसके बाद से मरीजों को परेशान होकर भटकना पड़ रहा है।
बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने इंजीनियर को बुलाकर मशीन की जांच कराई है। जांच में मशीन का डिस्प्ले बोर्ड खराब पाया गया। इसको बदलने के लिए लखनऊ से पुर्जा मंगवाया गया है। लखनऊ से नई डिस्प्ले बोर्ड आने और उसके लगाने में समय भी लग सकता है। इसके बीच मरीजों को एक्सरे कराने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल मशीन से हाेंगे एक्सरे
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे की दो पोर्टेबल मशीनें हैं। एक एक्सरे रूम में है जो इन दिनों खराब हो गई है। दूसरी मशीन इमरजेंसी में है। उसको अब काम में लिया जाएगा। इमरजेंसी में लगी पोर्टेबल मशीन से उन्हीं मरीजों के एक्सरे किए जाएंगे, जो अधिक आवश्यक हैं। हालांकि, मरीजों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
डिजिटल मशीन को बनवाने के नहीं हो रहे प्रयास
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे मशीन है और वह बीते दो वर्षों से खराब पड़ी है, लेकिन इस मशीन को सुधरवाने के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मशीन के कई पार्ट खराब हो चुके हैं, जिनमें से कुछ पार्ट विदेश से मंगवाए जाने हैं। इसको लेकर बजट ही नहीं मिल पा रहा है और मशीन दुरूस्त नहीं हो पा रही है।
पाेर्टेबल एक्सरे मशीन को इंजीनियर ने जांच लिया है और एक पार्ट खराब हो गया है, जिसे बदलना पड़ेगा। इसमें समय लगेगा। इस बीच इमरजेंसी में रखी मशीन से एक्सरे कराए जाएंगे। -डॉ. जेके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक