फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then there will be problems of farmers from government: Uma

सरकार बनी तो किसानों की समस्याएं होंगी दूर : उमा

Sat, 11 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 11 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Then there will be problems of farmers from government: Uma
सभा में आए लोगों का अभिवादन करतीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : amarujala

मल्लावां। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के इसरारपुर में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने कभी भी उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। बोलीं कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों की समस्याएं दूरी की जाएंगी। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी इनमें से एक है। भाजपा ने अपने घोषण पत्र में भी किसानों के हित में कई वादे किए हैं।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ करोड़ों गरीबों को मिल रहा है। सरकार बनने पर तीन साल में हर गांव में बिजली होगी और और सड़कें बन जाएंगी। भ्रष्टाचार दूर करने के नोटबंदी के फैसले को देश की जनता ने सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाधन जमा करने वाले विपक्षी नेता इससे बौखला गए हैं। ढाई साल में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं हैष। जबकि कांग्रेस सरकार के ज्यादातर मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे। उस पार्टी के नेता मंच से फटा कुर्ता दिखाते हैं।

ऐसे कांग्रेस से सपा ने गठबंधन किया है। इससे साबित हो गया कि सपा ने खुद को कमजोर मान लिया है। उमा ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही 80 प्रतिशत अपराधी खुद सुधर जाएंगे और 20 फीसदी बड़े अपराधियों को पुलिस ठीक कर देगी।


अखिलेश की कोई हैसियत नहीं है उन्हें तो मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री बनाया था। रैली में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा और लोकसभा क्षेत्र पालक अशोक सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed