{"_id":"5d2e19328ebc3e6cfe43b252","slug":"theftt-in-jwellery-shop-hardoi-news-knp501907180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए नगदी जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए नगदी जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। कस्बे में रूपापुर-पाली मार्ग स्थित सराफ की दुकान को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। जेवर और नगदी समेट ले गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी सत्यपाल कुशवाहा सराफ हैं। रूपापुर-मार्ग पर उनकी दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। लॉकर में रखे जेवर पार कर दिए। वहीं गोलक में रखे 25 हजार रुपये ले गए। मंगलवार सुबह सत्यपाल दुकान पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने लॉकर आदि के नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।
चोरों की घटना से कस्बे के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त न होने की आरोप लगाया है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दरोगा अनिल शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है।