{"_id":"61f57b116850b104e92306f5","slug":"theft-in-shop-hardoi-news-knp6778082123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सराफा और बर्तन दुकान से लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सराफा और बर्तन दुकान से लाखों का सामान चुराया
विज्ञापन
दुकान में चोरी के बाद जांच करती फील्ड यूनिट टीम का सदस्य।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में मल्लावां मेहंदीघाट रोड चौराहे के पास शुक्रवार रात चोरों ने सराफा और बर्तन की दुकान से लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
मल्लावां मेहंदीघाट रोड चौराहे के पास संजय जायसवाल निवासी राघौपुर की जायसवाल ज्वैलर्स व बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह करीब छह बजे उनकी दुकान की तरफ से निकले लोगों ने दुकान का शटर खुुला देखा तो इसकी सूचना संजय को दी। वह मौके पर पहुंचे तो लॉकर के ताले टूटे मिले। लाखों के जेवर और बर्तन चोरी हो चुके थे।
संजय की सूचना पर कोतवाल सुनील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संजय ने बताया कि करीब 10 लाख की चोरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
वहीं वारदात से पहले चोरों ने मल्लावां मेहंदीघाट रोड चौराहे के पास ही बंटी निवासी औसानपुर की परचून की दुकान में चोरी का प्रयास किया। शुक्रवार देर रात उसकी दुकान के पास से खटपट सुनकर चौराहे पर ड्यूूटी कर रहा होमगार्ड करुणा शंकर वहां पहुंचा। चोर दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाकर घुसने का प्रयास कर रहे थे। गार्ड के ललकारने पर चोर भाग गए।
दुकान में नहीं लगा है सीसीटीवी कैमरा
संजय की दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
दुकानदारों में रोष, दुकानें बंद कर जाम लगाने का प्रयास
घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने शनिवार सुबह से ही दुकानें बंद रखीं। कोतवाल के दुकानदारों को खुलासे का आश्वासन देकर जाते ही मल्लावां मेहंदीघाट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल फिर से मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाया।