{"_id":"61cb593eabcc8f405c597d7c","slug":"theft-in-5-gumti-hardoi-news-knp6722655185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गुमटियां तोड़कर,नगदी-सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गुमटियां तोड़कर,नगदी-सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। चोरों ने चाय, पान मसाला व मोबाइल रिपेयरिंग आदि की पांच गुमटियों से सामान चोरी किया। किसी के ताले तोड़े तो किसी की टीन काटकर सामान पार किया गया। सभी दुकानें थाने से करीब सौ मीटर दूरी पर ही स्थित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने गौरव दीक्षित की मोबाइल रिपेयरिंग की गुमटी से 22 पुराने फोन, मोबाइल की बैट्रियां, गोलक में रखे 740 रुपये पार कर दिए। पास ही स्थित सुरेश की चाय की गुमटी से गोलक में रखे 1500 रुपये, अनस मंसूरी के मोटर पार्टस की गुमटी से मोबी आयल के पीपे चुरा ले गए। थाने के सामने हरगोविंद व महेश की पान मलावे की गुमटी से 500 रुपये चोरी किए।
मंगलवार की सुबह गुमटियों के ताले टूटे देख दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप भी लगाया। थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।