फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man, who was not wearing a helmet, fell headlong after being hit by a vehicle and died.

Hardoi News: नहीं था हेलमेट, वाहन की टक्कर से सिर के बल गिरा युवक, मौत

Fri, 12 Dec 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The young man, who was not wearing a helmet, fell headlong after being hit by a vehicle and died.
फोटो-14- राजीव पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-15- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- हरियावां थाना क्षेत्र के गाढ़ापुरवा के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिहानी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी हरियावां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसा हरियावां थाना क्षेत्र के गाढ़ापुरवा के पास हुआ।
हरियावां थाना क्षेत्र के नेदुरा निवासी राजीव पाल (24) दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में माल लोड करने का काम करते थे। 30 नवंबर को वह गांव आए थे। चचेरे बड़े भाई योगेंद्र के मुताबिक, गांव से हरियावां बाजार पांच किलोमीटर दूर है। बृहस्पतिवार की देर शाम राजीव बाइक से हरियावां बाजार सब्जी लेने गए थे। रात के समय वह बिना हेलमेट लगाए वापस गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने राजीव के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉ. जीशान खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी गीता, एक पुत्री और एक पुत्र है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा हरियावां थाना क्षेत्र में हुआ है। मामला वहीं दर्ज किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed