{"_id":"585ebecb4f1c1b1917e3ad7f","slug":"the-young-man-lives-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। थाना क्षेत्र के भदसेन निवासी युवक ने शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। नौ दिन पहले उसके खिलाफ पुलिस ने गांव में लगी प्रतिमा तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के भदसेन निवासी कैलाश (40) ने शुक्रवार देर शाम घर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि 15 दिसंबर को गांव के बाहर लगी अंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने तोड़ दिया था। जिसकी किसी ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने कैलाश के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
इसी से वह परेशान रहता था। जिसके चलते उसने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाल राम सागर राकेश ने बताया कि युवक के जहर खाकर जान देने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मृतक के परिजनों की तरफ से भी उनको सूचना नहीं दी गई है। युवक के दो बेटे व एक बेटी है। वह सब्जी बेेचता था।