फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man drowned after jumping into the canal to take a bath.

Hardoi News: नहाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The young man drowned after jumping into the canal to take a bath.
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर सिकरोहरी पुल से एक युवक ने शारदा नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहाने आए चचेरे भाई और दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस व हरियावां सीओ मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए जाल डलवाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना के जंसरी निवासी देवेंद्र (18) शनिवार की दोपहर चचेरे भाई आदर्श पाल और गांव के अपने दोस्त शिवम व बहार सिंह के साथ शारदा नहर में नहाने के लिए सिकरोहरी पुल के पास गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवेंद्र का चचेरा भाई और उसके दोस्त कपड़े उतारने लगे,इसी बीच उसने पुल से छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया।
विज्ञापन

इधर, उसके दोस्त उसकी रास्ता देखते रहे, लेकिन काफी देर तक जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होने शोर मचाया,शोर सुन कर आस-पड़ोस के लोग दौड़ आ गए । इसका पता होते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। युवक की तलाश के लिए आस-पास के थानों को अलर्ट कर दिया गया। युवक की तलाश के लिए नहर में जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली पुलिस ने समरेहटा गांव के पास जाल लगा कर तलाश शुरू कर दी है।वही देवेंद्र के घर वालों ने जब हादसे की खबर सुनी,सभी रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े। सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी भी मौके पर पहुंच कर हादसे के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed