फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman had consumed some poisonous substance known

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The woman had consumed some poisonous substance known
निगला जहर - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सदेउली गांव निवासी महिला ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका के पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के  दौलतपुर गांव निवासी राकेश ने बेटी प्रियंका (22) की शादी करीब तीन साल पहले सदेउली निवासी सोनपाल के साथ की थी। गुरुवार को प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सोनपाल ने उसे शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया था। राकेश ने बताया कि प्रियंका के जहर खाने की सूचना छोटे भाई अवधेश के फोन पर अनजान नंबर से दी गई थी।
विज्ञापन


इस पर वह अवधेश व गांव के अन्य लोगों के साथ गुरुवार को ही करीब 5 बजे शाहाबाद सीएचसी पहुंचा था। जहां पर प्रियंका के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राकेश ने बताया कि करीब 7 बजे वह जिला अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि प्रियंका की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि सोनपाल वहां पर नहीं था। प्रियंका की सास मायावती वहां पर थी। राकेश ने सोनपाल पर शराब पीकर प्रियंका को पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिटाई से प्रताड़ित होने के कारण ही उसने आत्महत्या की है। राकेश ने यह भी बताया कि गुरुवार को प्रियंका ने दोपहर में उसके पास फोन कर सोनपाल के शराब पीकर पीटने की बात कही थी। शुक्रवार को शहर क ोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तक उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed