{"_id":"58f263244f1c1bc342cf8dc8","slug":"the-wildlife-team-also-went-away-saying-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर निकल गया तेंदुआ कहकर वाइल्ड लाइफ की टीम भी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर निकल गया तेंदुआ कहकर वाइल्ड लाइफ की टीम भी गई
हरदोई
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बेहटागोकुल के गांव पिपरी में तेंदुआ के लिए पिंजड़े में रखवाया जा रहा पिल्ला।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। वाइल्ड लाइफ लखनऊ से आए डॉ. अशोक कश्यप ने शनिवार को कहा कि पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने वाला तेंदुआ अब जिले की सीमा से काफी दूर निकल गया है। यहां होता तो अब तक उसके होने के संकेत पशुओं या इंसानों पर हमले के रूप में मिल चुके होते। इसलिए पिपरी गांव के ही लोग नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीण भी निश्चिंत हो जाएं। टीम लखनऊ लौट गई।
उन्होंने कहा कि अगर तेंदुआ यहां होता तो दो दिन में वह कहीं तो खाता पीता। जानवरों को मारता या फिर आबादी में घुसता तो निश्चित रूप से सूचना सामने आ जाती लेकिन नहीं आई। इससे स्पष्ट है कि वह जिले की सीमा से बाहर जा चुका है। इसलिए इसी संभावना के चलते वह भी लखनऊ जा रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने डीफओ अतुल अस्थाना को उनकी टीम को गांव व इस रेंज सहित पूरे जिले में एलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए। उधर ग्रामीणों ने शनिवार को भी दिन में एकजुट होकर पूरे गांव में चक्कर लगाए। रात में वन विभाग के अधिकारी व कर्मी भी पिंजड़े व क्षेत्र के इर्द-गिर्द शस्त्रों के साथ चक्कर लगा रहे हैं।