{"_id":"6ae23f555c09e3efb30d9e5e","slug":"the-wheels-of-the-sugar-mills-in-hariyawan-and-baghauli-will-start-turning-on-the-3rd-and-5th-respectively-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159189-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन को हरियावां, पांच को बघौली चीनी मिल का घूमेगा पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन को हरियावां, पांच को बघौली चीनी मिल का घूमेगा पहिया
विज्ञापन
हरदोई। धान के बाद कैश क्रॉप की खरीदारी की तैयारी शुरू हो गई है। गन्ना पेराई सत्र की जिले में तीन नवंबर से शुरुआत होगी। चार चीनी मिलों को गन्ना पेराई के लिए 1,09,032 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का आवंटन किया गया है। साथ ही गन्ना की खरीदारी के लिए 215 क्रय केंद्रों के संचालन की अनुमति चीनी मिलों को मिली है।
कैश क्रॉप कही जाने वाली गन्ना फसल भी अब तैयार है। किसानों ने क्रेशर पर लोगों के लिए नया गुड़ बनाकर बाजार में उपलब्ध करा दिया है। हरियावां चीनी मिल का तीन नवंबर को पहिया घूमेगा। चीनी मिल प्रतिदिन 13,000 मीट्रिक टन गन्ना पेराई करेगी। वहीं पांच नवंबर से बघौली चीनी मिल का पहिया घूमेगा और प्रतिदिन 3,500 मीट्रिक गन्ना पेराई करेगी। लोनी और रूपापुर चीनी मिल में पेराई सत्र 17 नवंबर से शुरू होगा। लोनी चीनी मिल 8,000 मीट्रिक टन और रूपापुर 6,500 मीट्रिक टन गन्ना की प्रतिदिन पेराई करेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
चीनी मिलों को आवंटित किए क्रय केंद्र और रकबा पर एक नजर
गन्ना पेराई सत्र शुरू किए जाने की विभाग के साथ ही चीनी मिलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में चार चीनी मिलों की तरफ से गन्ना की पेराई की जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग की तरफ से चीनी मिलों के लिए गन्ना फसल का रकबे का आवंटन कर दिया गया है। वहीं क्रय केंद्र की संख्या का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि डीसीएम श्रीराम लि. शुगर यूनिट रूपापुर को 22,311 हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ना और 43 क्रय केंद्र संचालन की अनुमति दी गई है। इसी ग्रुप की शुगर यूनिट लोनी को 25,071 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल और 44 क्रय, शुगर यूनिट हरियावां को 54,740 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल और 99 क्रय केंद्र संचालन की अनुमति दी गई है। ऐसे ही डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लि. यूनिट बीकापुर बघौज को 6,910 हेक्टेयर क्षेत्रफल और 29 क्रय केंद्र संचालन की अनुमति दी गई है।
गन्ना पेराई सत्र के लिए विभागीय सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। चीनी मिलों को अपने स्तर पर सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं काे जुटा लेने के लिए कहा गया है। चीनी मिलों की तरफ से ही पेराई सत्र शुरू किए जाने के लिए संभावित तिथियां तय की गई हैं। -निधि गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी