{"_id":"67840a7d2c7903189201f51e","slug":"the-weather-turned-cold-due-to-drizzle-people-were-seen-shivering-in-the-morning-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125321-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बूंदाबांदी से सर्द हुआ मौसम, सुबह ठिठुरते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बूंदाबांदी से सर्द हुआ मौसम, सुबह ठिठुरते दिखे लोग
Mon, 13 Jan 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13- सर्दी में ठिठुरते हुए जाते बच्चे। संवाद
बूंदाबांदी से सर्द हुआ मौसम, सुबह ठिठुरते दिखे लोग
- दिन का तापमान फिर हुआ कम, रात का बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में रविवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। दो दिन की धूप के बाद रविवार को तड़के बूंदाबांदी हो गई। मौसम सुबह से सर्द रहा, इससे लोग फिर से ठिठुरते दिखे। आसमान में बादल भी छाए रहे, हालांकि दोपहर बाद धूप निकल आई लेकिन हवाएं चलने से दिन के तापमान में अपेक्षाकृत कमी दर्ज की गई लेकिन रात का न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
जनवरी के पहले दस दिनों में ही कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। दो दिन तक निकली धूप ने लोगों को राहत दी तो दिन में लोग ने स्वेटर और जैकेट पहनना भी कम कर दिया, लेकिन रविवार को अचानक एक बार फिर से मौसम बदल गया। तड़के बूंदाबांदी काफी हुई, इससे मौसम फिर सर्द हो गया। दोपहर तक बादल ही छाए रहे, हालांकि दोपहर के बाद धूप निकल आई। हालांकि तापमान में शनिवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को तड़के अधिक बारिश नहीं हुई है। एक मिमी ही बारिश दर्ज की गई है। हवाएं 4 किमी घंटे की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रात का न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 77 प्रतिशत दर्ज की गई।