फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather took a turn, clouds gathered in the afternoon, and the mercury dropped.

Hardoi News: मौसम ने ली करवट, दोपहर बाद छाए बादल, पारा हुआ कम

Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, clouds gathered in the afternoon, and the mercury dropped.
फोटो-08- सर्कुलर रोड पर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन

- दिन भर चलीं तेज हवाओं से ठिठुरन में भी हुआ इजाफा
- मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के चलने का जताया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कई दिनों की तेज धूप के बाद शुक्रवार की दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह की गुनगुनी धूप के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिन भर तेज हवाएं भी चलती रहीं, इस वजह से शाम को भी थोड़ा सा सर्दी में इजाफा महसूस किया गया।

मकर संक्रांति के बाद से ही मौसम में परिवर्तन हो गया था। सुबह से ही तेज धूप निकल रही थी और दोपहर में गर्मी होने लगी थी। तेज धूप की वजह से पारा भी चढ़ने लगा। अधिकतम तापमान तो 25 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में जनवरी में ही लोगों का गर्मी का असर दिखाई देने लगा। हालांकि, शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। बता दें, कि शुक्रवार को भी सुबह से ही धूप निकली, लेकिन दिन तेज हवाएं चलती रहीं। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। हवाएं भी चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 09.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। आर्द्रता सुबह 78 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने शनिवार को और भी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed