{"_id":"228ce39082910336a5b2f5d850e8aef9","slug":"the-villagers-continue-to-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे अफसर, ग्रामीणों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे अफसर, ग्रामीणों का धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास
विज्ञापन
को लेकर धांधली करने का आरोप लगा कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर
कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन भी
कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर झांकने तक नहीं आया।
ग्रामीणों ने अब भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है।
कहा कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।
आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े बड़े मकान बने हुए हैं, उनको सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र, बाबू, लालता, आशुतोष, रामहेत आदि समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।