{"_id":"066860c087d5880a3edf0914cd1672e6","slug":"the-two-robbers-were-sent-to-prison-chain-snatching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीनने वाले दोनों लुटेरे जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छीनने वाले दोनों लुटेरे जेल भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र में पकड़े गए चेन स्नैचरों को
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एसपी ने बदमाशोें को
पकड़ने वाले सिपाहियों को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी रामगोपाल गुप्ता की सोमवार को चने तोड़ने के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने टड़ियावां थाना क्षेत्र में कसबे में सीएचसी के पास एएनएम रामा देवी की चेन छीनकर भाग रहे थे। जिनको टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही अशोक शुक्ला व गुफरान ने धर दबोचा था।
पकड़े गए बदमाशों में शरीफ पुत्र गनी निवासी दुर्गापुरवा जनपद सीतापुर और सुरेंद्र सिंह पुत्र रंजीत उर्फ रामवीर निवासी रणनगर थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर जो वर्तमान में सीतापुर में कांशीराम कालोनी में रहते हैं। पुलिस ने उनके पास से दो सोने की चेन बरामद की। मंगलवार को दोनों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
इस बाबत एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने में साहस का परिचय देने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी की ओर से ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र में घटनाओं पर अंकुश लगेगा।